Vastu Tips: घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो अपनाएं ये सरल उपाय

हम सभी वास्तु का इस्तेमाल आजकल करने लगे हैं। घर कैसा होना चाहिए,

Update: 2021-01-16 05:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कहम सभी वास्तु का इस्तेमाल आजकल करने लगे हैं। घर कैसा होना चाहिए, घर का मुख्य द्वार कहां होना चाहिए और किचन का रंग कौन-सा शुभ होता है आदि जैसी कई चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में हम सभी बहुत सोचते हैं। अगर घर में वास्तु दोष हो तो घर में सुख-शांति और आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में घर का वास्तु ठीक होना बेहद जरूरी है। हालांकि, इनका कोई वैज्ञानिक आधार तो नहीं है लेकिन फिर भी लोग इस पर यकीन कर लेते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में सुख-समृद्धि के लिए वास्तु की किन बातों का अधयान रखना बेहद जरूरी है।

1. घर में जहां सीढ़ियां हों उनके नीचे कोई भी निर्माण कार्य नहीं करना चाहिए। यह शुभ नहीं होता है। वहीं, पानी का स्त्रोत उत्तर दिशा में शुभ होता है। इससे घर में प्रेम भवा और सुख-शांति बनी रहती है।
2. यह ध्यान देने वाली बात है कि घर में किसी बीम, पिलर या देहली के नीचे आपको नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा घर के बीचों-बीच कोई भी भारी सामान न रखें। अगर ऐसा कुछ भी रखा है तो इसे तुरंत हटा दें। घर के बीच का हिस्सा घरका ब्रह्मस्थान माना जाता है। ऐसे में इसे हमेशा खाली रखना चाहिए।
3. आइने को लेकर यह ध्यान रखें कि ना तो आईना बहुत ऊपर हो और ना ही बहुत नीचे। अगर ऐसा होता है कि घर के सदस्य के सिर में हमेशा दर्द रहता है। अगर घर में आईना ऐसा होता है तो उसे तुरंत हटा लेना चाहिए।
4. बेडरूम में आईना बेड के बिल्कुल सामने नहीं लगा होना चाहिए। अगर ऐसा होता है कि वैवाहिक जीवन में परेशानियां रहती हैं। इसे तुरंत हटा लेना चाहिए।
5. घर में मंदिर तो सभी के होता है। ऐसे में मंदिर हमेशा पूर्व, उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इसके अलावा कोई भी फर्नीचर, अलमीरा, विघुत उपकरण घर के दक्षिण भाग में रखा नहीं होना चाहिए। इससे घर में मानसिक शांति बनी रहती है। साथ ही किसी भी कार्य में रुकावट नहीं आती है।
6. घर में कोई भी हिंसक चित्र लगा नहीं होना चाहिए। इससे घर में झगड़ा बढ़ाता है। ऐसे में हमेशा शांत भाव, प्रसन्न मुद्रा वाले व स्थिर फोटो ही घर में लगाना चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहती है।


Tags:    

Similar News

-->