Vastu Tips: घर में बन रहा क्लेश तो इन 5 चीजों को आज ही करे बाहर

Update: 2024-07-25 16:29 GMT

Vastu Tips वास्तु टिप्स: लगातार मेहनत और परस्पर सहयोग की भावना रखने के बाद भी अगर आपके घर में दरिद्रता या कलह बना रहता है तो सचेत हो जाइए। इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तु दोष भी हो सकता है। घर में मौजूद सभी वस्तुओं और उसकी दिशाओं से निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी, दोनों निकलती है। जाने अनजाने में हमारे घर में कुछ ऐसी चीजें भी अपनी जगह बना लेती है जिस वजह से हमें मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक नुकसान और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं आज ऐसी ही 5 चीजों के बारे में जिसे भूलकर भी हमें अपने घर में नहीं रखना चाहिए।

बेड के सामने पड़ा आईना
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अपने बेड के सामने आईना नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। ऐसा करने से बेड पर सोए हुए व्यक्ति को नींद नहीं आती जिससे मानसिक तनाव पड़ता है।
घर के मेन गेट पर ना रखें जूते–चप्पल
अपने घरों में जूते–चप्पल को इधर-उधर फैलाकर भूल से भी ना रखें। इससे निगेटिव एनर्जी का प्रवेश हो जाता है।
घर के इलेक्ट्रॉनिक चीजें यहां ना रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने बेड के आसपास कभी भी 
electronic 
चीजें नहीं रखें। ऐसा करने से व्यक्ति को अच्छी तरह से नींद नहीं आती। इसका बड़ा कारण लोगों के अवचेतन मन में बिजली से संबंधित किसी दुर्घटना का भय बना हुआ रहना होता है।
भूलकर भी ना लगे कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे को लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे निगेटिव एनर्जी निकलती है। ऐसे घरों में सदस्यों के बीच तनाव, विवाद और लड़ाई–झगड़े अक्सर होते रहते हैं।
निकाल कर फेंक दें बेकार पड़ी चीजें
अगर आपके भी घर में कोई पुराना टूटा–फूटा सामान पड़ा हुआ रहता है या कहीं रख दिया जाता है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती। ऐसा करने से दरिद्रता और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Tags:    

Similar News

-->