जाने दक्षिण-पश्चिम मुखी घर के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मुखी घर के उत्तर-पूर्व दिशा को खाली रखें,

Update: 2023-02-21 17:14 GMT

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर की जगह से लेकर वहीं रखी हर एक चीज का संबंध वास्तु से माना जाता है। मान्यता है कि घर में वास्तु संबंधी समस्या होने से व्यक्ति को धन, स्वास्थ्य, तरक्की, रिश्तों में कड़वाहट आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार घर खरीदते या फिर किराए में रहते समय मुखी का ध्यान नहीं रखते हैं। इसी कारण कई लोग दक्षिण-पश्चिम मुखी घर ले लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस मुख वाले घर शुभ नहीं माने जाते हैं। अगर आपने भी दक्षिण-पश्चिम मुखी घर ले लिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस थोड़े से बदलाव करके अशुभ को शुभ में बदला जा सकता है। जानिए वास्तु संबंधी कुछ उपायों के बारे में।

दक्षिण-पश्चिम मुखी घर के लिए वास्तु उपाय
इस दिशा को रखें खाली
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मुखी घर के उत्तर-पूर्व दिशा को खाली रखें, जिससे कि नकारात्मक ऊर्जा घर में एकत्र न हो पाएं।
घर का मुख्य द्वार
घर के मुख्य द्वार से सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में अगर दरवाजा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम की ओर खुलता है, उसके कुछ नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि मुख्य द्वार उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर खुलना चाहिए। अगर मुख्य दरवाजा दक्षिण-पश्चिम की ओर खुल रहा है, तो ऐसे में दरवाजे के बाहर गदा या गायत्री मंत्र के साथ हनुमान बने हुए टाइल लगवा दें। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।
किचन
वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मुखी घर में किचन ईशान कोण में होना चाहिए। अगर आपका किचन दक्षिण-पश्चिम दिशा में है, तो किचन में वेरियंट कलर का पेंट करा दें।
बेडरूम
दक्षिण-पश्चिम दिशा को नियंत्रित करने वाला माना जाता है। इसलिए बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। क्योंकि ये दिशा एक स्थिर और समृद्ध जीवन देने वाली होती है। इसके साथ ही इस दिशा में बेडरूम होने से परिवार के स्वास्थ्य और तरक्की पर शुभ फल पड़ता है।
इस दिशा में रखें पानी की टंकी
घर के दक्षिण-पश्चिम की ओर छत में पानी की टंकी रख सकते हैं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
इतने दरवाजे या खिड़कियां हो
अगर आपका घर दक्षिण-पश्चिम मुखी है, तो अपने घर में खिड़कियां और दरवाजे इवन नंबर (Even Number) में लगवाएं।
Tags:    

Similar News