Vastu Shatra: सावन मास में भगवान शिव की लगाए ऐसी मूर्तियां, जानें इनसे होने वाले लाभ

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

Update: 2021-07-27 12:27 GMT

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे घर में कौन सी वस्तु कहां पर होनी चाहिए, यह हमें वास्तु के अनुसार रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में देवी-देवता की तस्वीर और मूर्ति लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती हैं परंतु तस्वीर और मूर्ति लगाने के भी नियम हैं, जिसका पालन हम सभी को करना चाहिए। भगवान शिव जितने सौम्य हैं, उतने ही रौद्र भी हैं। सावन मास के दौरान घर में उनकी तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वास्तु के अनुसार घर में शिव के मूर्ति रखते हुए इन बातों का ध्यान रखना पड़ता है।

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं शिव के ये तस्वीर
1. वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में शिवजी की मूर्ति और तस्वीर ऐसे स्थान पर लगानी चाहिए जहां से घर के सभी सदस्य प्रभु महादेव के दर्शन कर सकें।
2. वास्तु के अनुसार घर में नंदी पर विराजमान शिव के तस्वीर लगाने से घर के बच्चों का ध्यान बढ़ता है। भगवान शिव के मुस्कुराते हुए चेहरे वाली मूर्ति और तस्वीर शुभ माना जाता है।
3. वास्तु के अनुसार जहां पर भगवान शिव जी की मूर्ति और तस्वीर लगानी हो वह स्थान साफ सुथरी होनी चाहिए। वरना घर में धन का अभाव होता है।
4. भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में माना जाता है। इसी वजह से वास्तु के अनुसार भगवान शिव की मूर्ती उत्तर दिशा में श्रेष्ठ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की तस्वीर तथा मूर्ति हमेशा बैठने वाली मुद्रा में लगी होनी चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->