वास्तु शास्त्र: सुख-समृद्धि के लिए घर के इस जगह पर लगाए नया कैलेंडर

हम सभी ने बचपन में नए साल के आने पर घर पर लगे हुए कैलेंडर को बदलते हुए जरूर देखा होगा। हर वर्ष घर पर नया कैलेंडर जरूर आता है।

Update: 2022-01-16 04:56 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Calendar Direction as Per Vastu:घर पर पुराने कैलेंडर टंगे होने की वजह से घर में सुख-समृद्धि और प्रगति में रुकावटें आती हैं। इसी कारण से हर वर्ष नए साल के आने पर पुराने कैलेंडर की जगह नया कैलेंडर जरूर लगाना चाहिए।

विस्तार
Calendar Direction as Per Vastu: हम सभी ने बचपन में नए साल के आने पर घर पर लगे हुए कैलेंडर को बदलते हुए जरूर देखा होगा। हर वर्ष घर पर नया कैलेंडर जरूर आता है। वास्तुशास्त्र में पुराने कैलेंडर की जगह नए वर्ष का कैलेंडर रखना काफी शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार पुराने कैलेंडर से तमाम तरह के वास्तुदोष पैदा होते हैं। घर पर पुराने कैलेंडर टंगे होने की वजह से घर में सुख-समृद्धि और प्रगति में रुकावटें आती हैं। इसी कारण से हर वर्ष नए साल के आने पर पुराने कैलेंडर की जगह नया कैलेंडर जरूर लगाना चाहिए। नए साल पर नए कैलेंडर को लगाने पर बहुत सारे शुभ मौके प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में नए कैलेंडर दीवारों पर लटकाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
- वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को सबसे शुभ और अच्छा फल देने वाली दिशा माना गया है क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इसके साथ पूर्व दिशा सूर्यदेव की दिशा है जो आत्म सम्मान, ऊर्जा, नेतृत्व और यश के प्रतीक है। ऐसे में पूर्व दिशा की दीवारों पर भगवान सूर्य से जुड़े हुए कैलेंडर लगाना शुभ रहता है। उगते हुए सूर्यदेव की फोटो लगाएं।
- भगवान के कैलेंडर को उत्तर, पश्चिम और पूर्व की दीवारों पर लगना शुभ माना गया है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि कैलेंडर में हिंसक जानवरों और नकारात्मक चित्र उसमें न हों।
- वास्तुशास्त्र में उत्तर की दिशा कुबेर की दिशा मानी गई हैं। ऐसे में उत्तर दिशा की दीवारों पर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की तस्वीरों के अलावा हरियाली और प्रकृति से जुड़ी हुई तस्वीरें लगाना ज्यादा अच्छा रहता है।
- वास्तु में दक्षिण दिशा को रुकावट और ठहराव की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए।
- घर के किसी भी दरवाजे पर आगे या पीछे की ओर कैलेंडर न लटकाएं। ऐसा करना परिजनों की आयु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके अलावा अक्सर कुछ लोग नया कैलेंडर को पुराने कैलेंडर के ऊपर लगा देते हैं क्योंकि पुराने कैलेंडर से उन्हें भावनात्मक लगाव हो जाता है। जिस वजह से वह उसे उतारते नहीं हैं। वास्तु की मानें तो पुराने कैलेंडर लगाना अशुभता का संचार करता है।


Tags:    

Similar News