Vastu Shastra: खाना बनाने से खाने तक वास्तु के इन नियमों का करे पालन

Update: 2024-07-18 17:46 GMT
Kitchen Vastu: घर का वास्तु ठीक होना बहुत ज़रूरी है और किचन का वास्तु ठीक करने के लिए हमें कुछ बातों का बहुत ध्‍यान रखने की ज़रूरत है। दिन की शुरुआत में हम सबसे पहले रसोई घर में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस स्‍थान के दोषपूर्ण होने से आपका पूरा दिन बेकार हो सकता है। रसोई में वास्‍तु के कुछ नियमों का विशेष रूप से ध्‍यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं क्‍या हैं ये नियम।
सीढ़ियों के नीचे कभी भी रसोई घर नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो आप हमेशा कर्ज से लदे रहते हैं।
शौचालयों के ऊपर या नीचे भी रसोई नहीं होनी चाहिए अगर ऐसा होता है तो परिवार के लोगों की सेहत और धन पर बुरा असर पड़ता है। घर की आर्थिक स्थिति कमज़ोर हो जाती है।
खाना बनाते समय आपका मुख दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केवल दक्षिण दिशा ही नहीं बल्कि उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भी भोजन नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है। साथ ही परिवार में गरीबी आने लगती है।
रसोई की और गैस की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। गंदा रसोई घर आपको कभी भी फलने फूलने नहीं देगा और ऐसे घरों में negative शक्तियों का आगमन होता है।
खाना बनाते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की ओर ही रहना चाहिए। यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है। अगर पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन किया जाए तो आपको रोग ओर मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। अगर कोई व्यक्ति या बुज़ुर्ग बीमार हो तो इस दिशा में मुख करके खाना चाहिए इससे आपको बहुत लाभ होगा।
घर के मुख्य दरवाज़े के बाहर से गैस चूल्हा या चूल्हा आदि नहीं दिखाई देना चाहिए। ऐसा होना बड़ा दोष माना जाता है। अगर रसोई घर आपके मुख्य द्वार से दिखाई देता है तो आपके घर से बीमारियां नहीं जाती और आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर हो जाती है।
कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन न करें इससे बहुत लाभ होगा। थाली में कभी भी अन्न न छोड़ें और न ही कभी अन्न का अपमान न करें।
बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सी आदि, इस तरह के बिजली उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं। इसके अलावा बर्तन स्टैंड या कोई अन्य भारी
वस्तु
दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। इसके अलावा आप पूर्व और उत्तर दिशा में कोई हल्का सामान रख सकते हैं।
रसोई का सामान रखने के लिए स्लैब, अलमारी आदि को South or West दिशा में बनाना ठीक माना जाता है। इसके अलावा आप मसालों और अनाज को इकट्ठा करने के लिए वायव्य कोण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
साथ ही रसोई घर की खिड़कियों को बड़ा बनाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में रसोई दक्षिण पूर्व यानी अग्नि कोण में होना बेहद जरूरी है। घर की किचन का इस दिशा में होना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा के अलावा आप अपने किचन को उत्तर पश्चिम या पूर्व मध्य दिशा में भी बनवा सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->