Varalakshmi Vrat 2025: सावन के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत, जानें क्या करें और क्या न करें

Update: 2025-08-08 03:53 GMT
Varalakshmi Vrat 2025: सावन माह का आखिरी शुक्रवार यानी 8 अगस्त खास दिन होगा। इस दिन वरलक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
वरलक्ष्मी व्रत 2025:
देवी वरलक्ष्मी को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। आपको बता दें कि हर साल वरलक्ष्मी व्रत सावन माह की पूर्णिमा से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को रखा जाता है। यह पर्व विशेष रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है।
इस वर्ष वरलक्ष्मी व्रत 8 अगस्त 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी।
शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे उत्तम दिन होता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी व्रत रखना अत्यंत पुण्य फलदायी होता है।
वरलक्ष्मी व्रत करने से धन, वैभव, सुख, संतान, समृद्धि और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, यह भी जान लें कि इस शुभ दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
क्या करें- प्रातः स्नान के बाद विधि-विधान से वरलक्ष्मी की पूजा करें, पूजा के दौरान देवी वरलक्ष्मी को हल्दी से लिपटा तोरम या सरधू (नौ गांठों वाला धागा) बांधें। इस दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए और फलाहार करना चाहिए।
क्या न करें- वरलक्ष्मी के दिन पूजा के दौरान फटे, पुराने या गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। व्रत के दौरान क्रोध, लोभ और अपवित्रता से बचें। मांसाहारी भोजन न करें और किसी को भी अपशब्द कहने से बचें।
Tags:    

Similar News