Kitchen बनाने में ये 6 वास्‍तु कलर्स करें इस्तेमाल

Update: 2024-07-20 12:17 GMT
Vastu Tips: आजकल घर बनवाने में सबसे अधिक पैसा हमारा किचन के ऊपर खर्च होता है, क्‍योंकि एक Modular  किचन तैयार होने में लाखों रुपये का खर्च आता है। मॉड्यूलर किचन बनाने में रंगों का प्रयोग बेहद सूझबूझ से करना जरूरी है जो कि देखने में भी खूबसूरत लगे और वास्‍तु के हिसाब से सही भी हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 6 वास्‍तु अप्रूव्‍ड कलर्स के बारे में जिनको किचन में प्रयोग करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये कलर्स और क्‍या हैं इनके प्रभाव…
किचन वास्‍तु का पहला कलर ऑरेंज
वास्‍तु के हिसाब से ऑरेंज कलर व्‍यक्ति के मन में नई उम्‍मीदें पैदा करता है। साथ ही आपकी रिलेशनशिप को मजबूत बनाता है और आपको सदैव एक नई ताकत का एहसास करवाता है। इसलिए आप किचन के वुडन वर्क या फिर टाइल्‍स में ऑरेंज कलर का प्रयोग बेफिक्र होकर कर सकते हैं। केसरिया ऑरेंज जहां साहस और ताकत को बढ़ाता है। वहीं ईंट जैसा ऑरेंज कलर आपको नई ऊर्जा देता है।
किचन वास्‍तु का दूसरा कलर वाइट
वास्‍तु के सफेद रंग को शुद्धता और Positivity का प्रतीक माना जाता है। इसका संबंध स्‍वच्‍छता और उज्‍ज्‍वलता से भी होता है। किचन में इस रंग का प्रयोग करने से काफी ट्रेंडी लुक आता है। वास्‍तु के अनुसार किचन में सफेद रंग पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ावा देता है। किचन में दीवार और फर्श के लिए भी यह परफेक्‍ट कलर है और साथ ही वुडन वर्क में भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपकी किचन उत्‍तर-पश्चिम में बन रही है तो सफेद रंग से अच्‍छा आपके लिए कुछ नहीं है। इससे लाभ देने वाली वाइब्‍स आपके घर में बढ़ेंगी।
किचन वास्‍तु का तीसरा कलर ग्रीन
किचन में प्रयोग के लिए ग्रीन कलर को सबसे परफेक्‍ट माना जाता है। वास्‍तु में हरे रंग को उम्‍मीद और शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं यह रंग नेचर के एकदम करीब होता है। इस वजह से इसका प्रयोग किचन में करने का ट्रेंड है। फेंगशुई के अनुसार किचन में वुडन वर्क में ग्रीन कलर का प्रयोग करने से आपके सारे काम बिना रुकावट के फटाफट बनते चले जाते हैं। यह कलर अच्‍छे पाचन को भी बढ़ावा देता है।
किचन वास्‍तु का चौथा कलर यैलो
वास्‍तु में यैलो कलर को बेहद खास माना गया है। खासकर कि किचन में इसका प्रयोग करना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। यह रंग ऊर्जा पैदा करने के साथ ही ताजगी और प्रसन्‍न्‍ता का एहसास करवाता है। यैलो कलर उन किचन के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है जहां पर सूर्य की सीधी रोशनी नहीं पहुंच पाती है। पीला रंग किचन में होने से किचन में उजाला बना रहता है। यह पॉजिटिव एनर्जी के साथ ही खुशी को बढ़ावा देता है।
किचन वास्‍तु का पांचवां कलर पिंक
पिंक कलर के बारे में हर कोई जानता है कि यह प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह परिवार के सदस्‍यों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ावा देता है और उन्‍हें एक-दूसरे के साथ मिलकर रहने के लिए प्रेरित करता है। आपके परिवार में ऐसा प्रेम बना रहे इसके लिए आप प्‍यार से रहने के साथ किचन में यह प्रयोग कर सकते हैं। पिंक को सफेद और लाल रंग का मिक्‍स माना जाता है। इसलिए यह वास्‍तु के हिसाब से एकदम सही है।
किचन वास्‍तु का छठा कलर चॉकलेट ब्राउन
किचन में आजकल Chocolate Brown रंग का प्रयोग काफी बढ़ गया है। हालांकि किचन के लिए चॉकलेट कलर का प्रयोग थोड़ा सा कम किया जाता है, लेकिन वास्‍तु में इस रंग को शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह रंग किचन में पैदा होने वाली अतिरिक्त एनर्जी को सोख लेता है और पॉजिटिविटी को बढ़ावा देता है। जो किचन दक्षिण-पश्चिम में हो उसके लिए यह कलर एकदम परफेक्‍ट है।
Tags:    

Similar News

-->