करियर में प्रगति के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि आपके वर्क परफॉर्मेंस में कंसिस्टेंसी बनी रहे,

Update: 2023-02-21 16:51 GMT

वास्तविक जीवन से वास्तु का गहरा नाता है। वास्तु नियमों का पालन करने से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। अनदेखी करने से अस्थिरता आ जाती है। खासकर, करियर में मन मुताबिक सफलता नहीं मिलती है। आप कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद आपको निराश होना पड़ता है। वहीं, कुछ लोग अपने करियर में प्रगति की ओर अग्रसर रहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें एक वास्तु दोष है। अगर आप भी करियर को नया देना चाहते हैं, तो वास्तु के इन नियमों का जरूर पालन करें। आइए जानते हैं-

-वास्तु पंडित इलेक्ट्रॉनिक सामान को दक्षिण-पूर्व में रखने की सलाह देते हैं। आसान शब्दों में कहें तो अपने लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। इससे करियर को नया आयाम मिलता है।
-सामान्य जीवन में आप कैसे उठते और बैठते हैं। इससे वास्तु दोष नहीं लगता है। हालांकि, अगर आप प्रोफेशनल हैं, तो वास्तु नियमों का पालन बैठने के समय जरूर करें। ऑफिस में क्रॉस लेग कर बैठना सही नहीं होता है। इससे आपके करियर पर असर पड़ता है। इसके लिए क्रॉस लेग में कभी न बैठें। वहीं, ऊंची कुर्सी पर बैठना फायदेमंद होता है।
-अगर आप करियर को नया आयाम देना चाहते हैं, तो सोने के समय भी वास्तु नियमों का पालन करें। वास्तु जानकारों की मानें तो पूर्व की दिशा में सिर रखकर सोने से करियर को नया आयाम मिलता है। आसान शब्दों कहें तो आप करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं।
-अगर आप चाहते हैं कि आपके वर्क परफॉर्मेंस में कंसिस्टेंसी बनी रहे, तो अपने ऑफिस डेस्क पर क्वार्ट्ज-क्रिस्टल जरूर रखें। इससे करियर को नया आयाम मिलता है। साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।
-करियर में ग्रोथ करने के लिए ऑफिस डेस्क पर बैम्बू प्लांट जरूर रखें। जानकारों की मानें तो ऑफिस में बांस का पौधा रखना शुभ होता है। इसके लिए आप कृत्रिम बैम्बू प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News