Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 21अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-21 00:57 GMT

राष्ट्रीय मिति आश्विन 29, शक सम्वत् 1946, कार्तिक कृष्णा पंचमी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 05, रबि-उल्सानी-17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 21 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 30 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 51 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग पूर्वाह्न 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 15 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 21 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 21 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 45 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 21 अक्टूबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 44 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 40 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। वहीं, दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। इसके अलावा सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 28 मिनट से 1 बजकर 13 मिनट तक।

 

Tags:    

Similar News

-->