Aaj ka panchang: आज का पंचांग, 1 अगस्त 2024

Update: 2024-08-01 00:53 GMT

राष्ट्रीय मिति श्रावण 10, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 17, मुहर्रम 25, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 30 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

मृगशिरा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 24 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग मध्याह्न 12 बजकर 50 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत, लोकमान्य तिलक स्मरणोत्सव।

सूर्योदय का समय 1 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 1 अगस्त 2024 : शाम में 7 बजकर 12 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 1 अगस्त 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 1 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 1 अगस्त 2024 :

राहुकाल सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक।

आज का उपाय : गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

 

Tags:    

Similar News

-->