मेष राशिफल : क्रिएटिव स्किल का फायदा मिलेगा

आज घर परिवार से जुड़े किसी फैसले में गुरुदेव और बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। आपकी क्रिएटिव स्किल बहुत बढ़िया रहेगी साथ ही नए आइडिया पर काम करने का मौका भी मिलेगा। बुधदेव अस्त हैं, इसलिए असर तुरंत नहीं बल्कि कुछ दिन बाद दिखेगा, धैर्य रखिए। आज चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, हाथ का कोई काम या दिनचर्या सुधारने की कोशिश सफल रहेगी। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए सेहत को लेकर खुद को कोसने से बचिए, जो सुधार करना है शांति से कीजिए। पार्टनर से पूरा सहयोग और साथ नहीं मिलेगा। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से बहस हो सकती है, इससे बचिए। कल सुबह सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए आज के जरूरी काम आज ही निपटा लीजिए, कल से नई शुरुआत होगी।शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: आज पीली चीजों जैसे चने की दाल का दान करें।

​वृषभ राशिफल : धन के फैसले में न करें जल्दबाजी

आज संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, कोई कला या हुनर निखर सकता है, हाथ से जुड़ा काम अच्छा चलेगा। ललित कला में रुचि रहेगी। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए प्रेम को लेकर खुद को कोसने से बचिए, धैर्य रखिए। भाई-बहन से बातचीत में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। धन के मामलों में मंगलदेव के शत्रु राशि में होने से कोई बड़ा आर्थिक फैसला मत लीजिए। दोस्तों का साथ मिलेगा, बातों में सुकून महसूस होगा। सेहत के लिए आराम जरूरी है। कल सुबह सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए आज के जरूरी काम निपटा लीजिए।

​मिथुन राशिफल : धन के मामलों में गुरु और बुध की युति का फायदा मिलेगा

आज घर-परिवार से जुड़े कामों में आप हाथ बंटाएंगे। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में होने से आपको ही काम करने का मौका मिलेगा। हाथ के हुनर वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यावहारिक सुधार कामयाब रहेगा। आपकी बातें प्रभावशाली रहेंगी। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए घर के किसी सदस्य की या खुद की आलोचना करने से बचिए। धन के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। व्यक्तित्व में मंगलदेव जोश और उत्साह बनाए रखेंगे, जिससे आप अनस्टॉपेबल बन जाएंगे। प्रेम में संयम जरूरी है, वर्ना बात बिगड़ सकती है। सेहत में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है, आराम कीजिए। आज गुस्सा आए तो एक पल रुककर सोचें, फिर बोलें, जल्दबाजी में कुछ मत कहिए।

​कर्क राशिफल : धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं

आज आपकी राशि में गुरुदेव और बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले लेने की क्षमता बनी रहेगी। भाई-बहन से बातचीत में समझदारी दिखेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। आज आपके खर्च कुछ ज्यादा बढ़ सकते हैं। एकांत में रहने का मन करने की आशंका है। लिहाजा, अपनी दिनचर्या को संतुलित रखिए। कल सुबह सूर्यदेव आपकी ही राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए आज के जरूरी काम निपटा लीजिए। कल से आपके लिए नया दौर शुरू होगा। धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं या उसके बारे में विचार कर सकते हैं।

आज आपकी राशि में केतुदेव अकेले सक्रिय हैं, चंद्रदेव के जाने के बाद मन अब आध्यात्मिक और आत्मनिरीक्षण की तरफ ज्यादा झुकेगा, यह गहराई से सोचने का समय है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, सोच व्यावहारिक रहेगी। आर्थिक मामले में व्यवहारिक नजरिया रखते हुए उसे निवेशित करें और बढ़ाने के बारे में विचार करें। दोस्तों के साथ मन प्रसन्न रहेगा। सोशल सर्किल में आपकी उठक-बैठक होगी। एकांत में गुरुदेव-बुधदेव की युति गहन ज्ञान लाएगी, आत्मचिंतन फायदेमंद रहेगा, मन को स्पष्टता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा, असर धीरे धीरे दिखेगा। ध्यान या पूजा पाठ आज खासतौर पर फायदेमंद रहेगा, मन को सुकून मिलेगा।

​कन्या राशिफल, व्यक्तित्व में शाही अंदाज और भावुकता रहेगी

आज आपकी राशि में चंद्रदेव और शुक्रदेव दोनों साथ आ गए हैं, जिससे आपकी सोच व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में शाही अंदाज अलग से दिखेगा साथ ही आपके रिश्तों में भावुकता रहेगी। सेवा भाव भी बढ़ेगा। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, काम को खत्म करने में तेजी रहेगी। नतीजे जल्दी देने मंशा के साथ आपकाम करेंगे। दोस्तों से गुरुदेव-बुधदेव की युति शुभ सहयोग लाएगी। मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है, आत्मचिंतन फायदेमंद रहेगा, मन को दिशा मिलेगी। हो सके, तो दोस्तों के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी की बात को धैर्य से सुनिए। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचिए

​तुला राशिफल, करियर में आपके ज्ञान से लोग होंगे प्रभावित

आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान और मार्गदर्शन लाएगी। कार्यस्थल में आपके काम और ज्ञान की तारीफ होगी। हालांकि, बुधदेव अस्त होने से असर तुरंत बाहर नहीं दिखेगा, धैर्य रखिए, समय के साथ फल मिलेगा, थोड़ा इंतजार कीजिए। मंगलदेव के सक्रिय होने से धार्मिक कामों बड़े उत्साह और ऊर्जा से काम करेंगे। जल्दबाजी में कोई कदम मत उठाइए, पहले जानकारी जुटा लीजिए। एकांत में आज चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, मन व्यावहारिक पर थोड़ा अंतर्मुखी भी रहेगा। दोस्तों से नहीं मिल पाने की वजह से मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है, लेकिन यह अस्थायी है। सेहत के मामले में सावधानी बरतिए और अपनी दिनचर्या बिगड़ने मत दीजिए।

​वृश्चिक राशिफल, दोस्तों से जुड़े मामलों में व्यावहारिकता रखें

आज भाग्य और धार्मिक कामों में गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान और मार्गदर्शन लाएगी। किसी गुप्त या छिपे मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, पहले पूरी बात समझ लीजिए फिर फैसले लीजिए। दोस्तों और इच्छाओं से जुड़े मामलों में चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, सोच व्यावहारिक रहेगी। हमेशा सिर्फ लोगों के काम आते रहने से जिंदगी नहीं चलती है, कभी कभी दूसरों से अपेक्षाएं भी होती हैं। यही बात आपको आज समझ में आ सकती है। करियर के क्षेत्र में मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है, यह अस्थायी है। जीवनसाथी से गंभीर विषयों पर बात हो सकती है, उनकी बात को धैर्य से सुनिए।

​धनु राशिफल, वर्क प्रेशर को घर पर न लाएं, जीवनसाथी से न लड़ें

करियर के मोर्चे पर आज चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, सोच व्यावहारिक रहेगी, पर काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचिए। ऑफिस का प्रेशर घर में न लाएं और इसकी वजह से यदि कोई मुद्दा उठे, तो जीवनसाथी से बहस करने या लड़ने से बचें। बात बिगड़ सकती है। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान लाएगी, जो आपको अंदर से परिवर्तित करेगा। भाग्य का पूरी तरह साथ नहीं मिलने से मन विचलित हो सकता है। घर परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, बड़े खर्च टाल दीजिए।

​मकर राशिफल, जीवनसाथी से मिल सकता है आगे बढ़ने का आइडिया

आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान और मार्गदर्शन लाएगी, रिश्ते में समझ बढ़ेगी। जीवन में आगे बढ़ने का या बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाने का कोई बेहतरीन आइडिया आज मिल सकता है। हालांकि, बुधदेव अस्त होने से असर धीरे दिखेगा, धैर्य रखिए। जल्दबाजी से चोट लगने या गलती होने का खतरा है, संभलकर काम कीजिए, सतर्क रहिए। भाग्य के मामलों में आज चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आ गए हैं, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सोच व्यावहारिक रहेगी। गुप्त मामलों में मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, हिसाब किताब पर नजर रखिए, बड़े खर्च टाल दीजिए।

​कुंभ राशिफल, पुरानी आदतों को बदलने का समय

आज सेहत और अपनी दिनचर्या को लेकर गुरुदेव-बुधदेव की लगभग सटीक युति गहन ज्ञान लाएगी। पुरानी आदतों को बदलने का समय है। हेल्दी लाइफ स्टाइल के बारे में सोचेंगे या ऐसी किसी आदत को रूटीन में शामिल करने की कोशिश करेंगे। संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में उत्साह रहेगा पर जल्दबाजी से बचिए। गुप्त मामलों में आज चंद्रदेव और शुक्रदेव के साथ आने से गूढ़ विषयों, ज्योतिष, टैरो आदि में रुझान बढ़ेगा। तंत्र-मंत्र में सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ी खटपट हो सकती है, जिससे मन अशांत महसूस कर सकता है। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं।

​मीन राशिफल, व्यक्तित्व में गंभीरता रहेगी, पार्टनर आपकी मदद करेगा

आज के दिन चंद्रदेव और शुक्रदेव साथ आने से आपका मन विलासिता की चीजों की तरफ जाएगा। लाइफ पार्टनर की तरफ से पूरा सहयोग और मदद मिलने से आप उत्साहित और ऊर्जान्वित महसूस करेंगे। लग्न में शनिदेव की स्थिति आपको गंभीर बनाए रखेगी और जमीन से जोड़े रहेगी, जिससे आप सही तरीके से फैसले ले सकेंगे। छात्रों के लिए सीखने के नए मौके बनेंगे। नौकरी-पेशा लोगों को भी अपने करियर को अगले लेवल पर ले जाने के लिए इस समय का इस्तेमाल कोई नई स्किल सीखने या कुछ नया पढ़ने में लगाना चाहिए। घर में या मां के साथ विवाद न करें और छोटी-मोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। सेहत के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि, मन थोड़ा बेचैन रह सकता है और अकेला महसूस हो सकता है।

Tags: