आज का राशिफल: 22 जनवरी 2022

आज का राशिफल

Update: 2022-01-22 00:37 GMT

मेष: निजी सुख में व्यवधान रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। केमदु्रम योग मन अशांत रखेगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।

वृष: केमदु्रम योग मन को दुर्बल बनाएगा, जिस कारण से भय ग्रस्त रहेंगे। एकांत में न रहें। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन रोग या विरोधी तनाव का कारण भी हो सकता है।

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्य मंे व्यस्त रहेंगे। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों मंे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला: महिला अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी सुख में वृद्धि होगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर: आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा फिर भी मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक प्रगति होगी।



Tags:    

Similar News

-->