आज का पंचांग: 29 सितंबर 2020

आज का पंचांग: 29 सितंबर 2020

Update: 2020-09-29 01:47 GMT

आज का पंचांग 

राष्ट्रीय मिति अश्विन 07 शक सम्वत 1942 आश्विन शुक्ला त्रयोदशी मंगलवार विक्रम संम्वत 2077 । सौर आश्विन मास प्रविष्टे 14 सफर 11 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 सितम्बर सन् 2020 ई॰ सूर्यदशिणायण, दक्षिणगोल , शरद ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न, 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 34 मिनट तक उपरान्त चतुर्दशी का आरंभ शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्‍तर 12 बजकर 48 मिनट तक उपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

शूल योग सांय 07 बजकर 24 मिनट तक उपरान्त गण्ड योग का आरंभ, कौलव करण प्रातः 09 बजकर 47 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 29 स‍ितंबर : सुबह 06 बजकर 13 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 29 स‍ितंबर : शाम 06 बजकर 9 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 म‍िनट से 12 बजकर 35 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 47 म‍िनट से 12 बजकर 35। अमृत काल शाम को 4 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 42 म‍िनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त 30 को सुबह 4 बजकर 37 मिनट 5 बजकर 25 मिनट तक। रवि योग रात को 12 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 तक। गुल‍िक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 तक। पंचक पूरा दिन रहेगा।

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा करें और शाम को सुंदरकांड का पाठ करें।

Similar News