आज का पंचांग, 27 अप्रैल 2024

Update: 2024-04-27 00:53 GMT

राष्ट्रीय मिति वैशाख 07, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण तृतीया, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 15, शव्वाल 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

तृतीया तिथि प्रातः 08 बजकर 19 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 19 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय का समय 27 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 54 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 27 अप्रैल 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 5 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 अप्रैल 2024 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक। इसके बाद 6 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक। भद्राकाल का समय अगले दिन यानी 28 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 44 मिनट से 4 बजकर 28 मिनट तक

आज का उपाय : ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का 108 बार दो समय जप करें।

 

Tags:    

Similar News