आज का पंचांग : 24 अक्टूबर 2020

आज का पंचांग : 24 अक्टूबर 2020

Update: 2020-10-24 01:05 GMT

आज का पंचांग : 24 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 02 शक संवत् 1942 आश्विन शुक्ल अष्टमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 08, रवि-उल्लावल 06, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 अक्टूबर सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि प्रातः 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 38 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

शूल योग 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ, बव करण प्रातः 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार श्री दुर्गाष्टमी-महाष्टमी, भद्रकाली अवतार, शक कार्तिक प्रारंभ।

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 28 मिनट से मध्य रात्रि 02 बजकर 38 मिनट तक। रवि योग मध्यरात्रि 02 बजकर 38 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 28 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 58 मिनट तक।

आज के उपायः शन‍िदेव की उपासना करें और दिव्यांगजनों को यथाशक्ति दान करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Tags:    

Similar News

-->