आज इन राशियों पर होगी बजरंगबली की कृपा

7 सितंबर 2021 को मंगलवार है।

Update: 2021-09-07 07:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 7 सितंबर 2021 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। वैदिक ज्योतिष में हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन कुछ राशि वालों को हनुमान जी की कृपा से धन लाभ होगा और कुछ ऱाशि वालों की समस्याएं पढ़ सकती हैं। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 7 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष- मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसि‍क दबाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में प्रति के योग बन रहे हैं। अफसरों से वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। तनाव से बचें।

मिथुन- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का सहयोग म‍िलेगा।

कर्क- बातचीत में सन्तुलित रहें। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन परेशान रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। तरक्‍की के अवसर प्राप्‍त होंगे।

सिंह- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

कन्या- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। घर-पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम के योग बन रहे हैं।

तुला- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र भी बढ़ेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।

धनु- शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

मकर- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आय में कमी आ सकती हैं। कारोबार में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा।

कुंभ- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा। 

Tags:    

Similar News

-->