Holika Dahan पर आज मिलेगा सिर्फ इतने घंटे का शुभ मुहूर्त

Update: 2025-03-13 14:01 GMT
Holika Dahan ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।
होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च यानी आज मनाई जा रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है, ऐसे में आज हम आपको पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। वही इस तिथि का समापन 14 मार्च दिन शुक्रवार को 12 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। लेकिन भद्रा काल में होलिका दहन नहीं किया जाएगा।
 13 मार्च को भद्रा पूंछ शाम 6 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और ये रात 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद भद्रा मुख का समय शुरू होगा जो कि रात 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा। ये शुभ मुहूर्त रात के 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस साल होलिका दहन के लिए 1 घंटा 4 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है।
 होलिका दहन पूजा विधि—
आपको बता दें कि होलिका पूजा शाम के वक्त की जाती है इसके पहले पूरी तैयारी कर लें। सबसे पहले होलिका को प्रणाम करें और घी का दीपक जलाएं इसके बाद होलिका पर पुष्प से थोड़ा जल छिड़के। होलिका पर पुष्प, मौली और कच्चा सूत अर्पित करें अब एक एक करके कुमकुम, अबीर, गुलाल आदि चीजें चढ़ाएं। इसके बाद हार पुष्प और नारियल अर्पित करें गोबर के बलकुड़े भी चढ़ाएं। इसके बाद होलिका पर मिठाई का भोग अर्पित करें घर में जो भोजन बना हो जैसे पूड़ी और भजिए आदि ये भी अर्पित कर सकते हैं इसके बाद भगवान नृसिंह और भक्त प्रह्लाद का स्मरण कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना जरूर करें।
 इसके बाद होलिका की सात परिक्रमा करें और लोटे का जल अर्पित करें अगर मन में कोई मनोकामना है तो वह भी जरूर बोलें। इस तरह होलिका की पूजा करने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है साथ ही संकट दूर हो जाता है।
Tags:    

Similar News