आज है स्कंद षष्ठी, जानिए शुभ मुहूर्त

आज स्कंद षष्ठी है। आज के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है।

Update: 2021-02-17 01:47 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज स्कंद षष्ठी है। आज के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान कार्तिकेय को स्कंद भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन को स्कंद षष्ठी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान कार्तिकेय की पूजा और व्रत करता है उस व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं स्कंद षष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व।

स्कंद षष्ठी का शुभ मुहूर्त:
17 फरवरी 2021, बुधवार
माघ शुक्ल षष्ठी तिथि आरंभ- 17 फरवरी, बुधवार सुबह 05 बजकर 46 मिनट से
माघ शुक्ल षष्ठी तिथि समाप्त-18 फरवरी, बृहस्पतिवार सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर
स्कंद षष्ठी का महत्व:
इस व्रत और पूजा के महत्व की बात करें तो यह अत्याधिक है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से ग्रह बाधा से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही जीवन की सभी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इस त्यौहार को दक्षिण भारत में खासतौर से मनाय जाता है। इस दिन अगर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो व्यक्ति को सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। दक्षिण भारत में कार्तिकेय जी को सुब्रह्मण्यम कहा जाता है। इस दिन स्कंद षष्ठी पर लोग भगवान सुब्रमण्य का उपवास करते हैं। साथ ही तमिलनाडु में मुरुगा के मंदिरों में भव्य उत्सव भी आयोजित किए जाते हैं।
डिसक्लेमर
'इसलेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Tags:    

Similar News

-->