आज है आषाढ़ अमावस्या, जानें पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है।

Update: 2022-06-29 01:49 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हर माह में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। नदी में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं आषाढ़ अमावस्या की डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त...

आषाढ़ अमावस्या डेट- 29 जून, 2022
आषाढ़, कृष्ण अमावस्या प्रारम्भ - 05:52 ए एम, जून 28
आषाढ़, कृष्ण अमावस्या समाप्त - 08:21 ए एम, जून 29
पूजा- विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इस दिन पवित्र नदी या सरवोर में स्नान करने का महत्व बहुत अधिक होता है। आप घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
सूर्य देव को अर्घ्य दें।
अगर आप उपवास रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें।
इस दिन पितर संबंधित कार्य करने चाहिए।
पितरों के निमित्त तर्पण और दान करें।
इस पावन दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है।
इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना भी करें।
शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:06 ए एम से 04:46 ए एम
अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:40 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:09 पी एम से 07:33 पी एम
अमृत काल- 10:52 ए एम से 12:40 पी एम
निशिता मुहूर्त- 12:05 ए एम, जून 30 से 12:45 ए एम, जून 30
Tags:    

Similar News