ये हस्तरेखा वाले होते है लकी

Update: 2023-05-29 16:15 GMT

हम सभी की हथेली पर कई तरह की आड़ी तिरछी रेखाएं बनी होती हैं जो कई आकृतियों का भी निर्माण करती हैं। इन रेखाओं और आकृतियों को हस्तरेखा शास्त्र में बेहद ही खास माना जाता हैं हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली ये आड़ी तिरछी रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़े कई संकेत प्रदान करती हैं।

हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं जिसमें कुछ शुभ मानी जाती है तो वही कुछ अशुभ रेखाएं भी होती हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली शुभ रेखाएं जातक के जीवन में सुख समृद्धि का संकेत प्रदान करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख और परेशानियों की ओर इशारा करती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी रेखाओं और आकृतियों के बारे में बता रहे हैं जिनका हथेली पर होना शुभ माना जाता हैं मान्यता है कि ये रेखाएं व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनाती हैं तो आइए जानते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर कलश का निशान बना हो तो इसे धनवृद्धि योग कहा जाता हैं हथेली पर इस निशान के बनने से जातक का धन निरंतर वृद्धि करता हैं। कहते हैं कि ऐसे लोगों के पास खूब जमापूंजी होती हैं।

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर गुरु पर्वत उंचा हो और गुरु पर्वत पर जीवन रेखा से निकलकर एक रेखा पहुंच रही हो। वही चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा बुध पर्वत की ओर जाए और सूर्य पर्वत पर पहुंचे। तो एक शुभ धन योग का निर्माण होता हैं। जिसे भास्कर योग के नाम से जाना जाता हैं जिनकी हथेली पर यह योग बनता है वे गुणी, ज्ञानी होते हैं और अपने ज्ञान के बल पर ये खूब धन दौलत हासिल करते हैं।

Tags:    

Similar News

-->