Holika Dahan के लिए ये मुहूर्त है सबसे बेस्ट

Update: 2025-03-08 07:24 GMT
Holika Dahan ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है, ऐसे में आज हम आपको पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। वही इस तिथि का समापन 14 मार्च दिन शुक्रवार को 12 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। लेकिन भद्रा काल में होलिका दहन नहीं किया जाएगा। 13 मार्च को भद्रा पूंछ शाम 6 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और ये रात 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
इसके बाद भद्रा मुख का समय शुरू होगा जो कि रात 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा। ये शुभ मुहूर्त रात के 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस साल होलिका दहन के लिए 1 घंटा 4 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है।
Tags:    

Similar News