धन, वैभव और यश का प्रतीक है हथेली की ये रेखा

Update: 2023-07-20 14:43 GMT
धन, वैभव और यश का प्रतीक है हथेली की ये रेखा
  • whatsapp icon
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और आकृतियां बनी होती हैं जिनका हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी खास जानकारी प्रदान करती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं निर्मित होती हैं जिनमें शुभ रेखाएं सुख समृद्धि और धनवान बनने की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों व समस्याओं का संकेत प्रदान करती हैं लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी रेखाओं और चिह्नों के बारे में बता रहे हैं जो हथेली पर धन, वैभव और यश का प्रतीक मानी जाती हैं, तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
धन, वैभव और यश का प्रतीक हैं ये रेखाएं—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे बने उभार वाले भाग को कहते हैं अगर किसी जातक की हथेली पर शुक्र पर्वत उंचा उठा होता है तो ऐसा जातक अपने जीवन में धनी कहलाता हैं जिस जातक का शुक्र पर्वत उठा हुआ होता हैं वह सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करता हैं ऐसे लोगों के जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होती हैं
वही अगर हथेली पर बनने वाली भाग्य रेखा सूर्य रेखा से जाकर मिलती हैं तो ऐसे जातक अचानक धनवान बनते हैं हथेली पर मछली का निशान भी शुभ माना जाता है ये धन की ओर इशारा करता हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो अगर मणिबंध से निकलने वाली सीधी और साफ रेखा शनि पर्वत पर जाती हैं तो ऐसे जातक भाग्यशाली और धनवान कहलाते हैं इनके जीवन में धन दौलत की कमी नहीं रहती हैं ये सभी सुख सुविधाओं को हासिल करते हैं।
Tags:    

Similar News