इस दिन है फुलेरा दूज, जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस वर्ष यह त्यौहार 15 मार्च, सोमवार को है।

Update: 2021-03-03 04:43 GMT

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस वर्ष यह त्यौहार 15 मार्च, सोमवार को है। इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, फुलेरा दूज को मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस पर्व को खासतौर से मथुरा, वृंदावन एवं उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह त्यौहार श्री कृष्ण को समर्पित है। इस दिन फूलों से मंदिरों को सजाया जाता है। साथ ही कृष्ण जी के लिए कई पकवान बनाए जाते हैं। इसे प्रसाद के तौर पर लोगों में वितरित किया जाता है। आइए जानते हैं फुलेरा दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।


फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त:

15 मार्च 2021, सोमवार

द्वितीया तिथि प्रारंभ- 14 मार्च, रविवार शाम 5 बजकर 10 मिनट से

द्वितीया तिथि समाप्त- 15 मार्च, सोमवार शाम 6 बजकर 50 मिनट तक
फुलेरा दूज का महत्व:
मान्यता है कि इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन ब्रज की सभी गोपियां राधा-कृष्ण के प्रेम की खुशी में उनपर फूल बरसाती हैं। कहा जाता है कि इसी दिन श्री कृष्ण ने होली खेलने की परंपरा शुरू की थी। इस त्यौहार को खासतौर से मथुरा और वृंदावन में मनाया जाता है। इस दिन फूलों की होली खेली जाती है। इस दिन विवाह के लिए सबसे उत्तम दिन माना गया है। इस दिन देशभर के कृष्ण मंदिरों को सजाया जाता है और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।


Tags:    

Similar News

-->