इन राशियों का 28 मई से होगा भाग्योदय, बढ़ेगा मान- सम्मान

28 मई 2021 को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

Update: 2021-05-19 18:30 GMT

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र को धन, मूल्य, संगीत, सौंदर्य, मनोरंजन, बंधन ऊर्जा, प्रेम, संबंध की भावना, जीवनसाथी, माता प्रेम, रचनात्मकता, विवाह, संबंध, कला, समर्पण, मीडिया, फैशन, पेंटिंग का कारक ग्रह माना जाता है। 28 मई 2021 को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है। इन राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है...

मेष राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
धैर्य से काम लेंगे।
इस समय धन- खर्च अधिक करेंगे।
नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा है।
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
लेन- देने के लिए समय काफी अच्छा है।
नया वाहन या मकान लेने के योग भी बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से बचें ।
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि
कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
नौकरी में तरक्की होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला राशि
तुला राशि का भाग्योदय होने जा रहा है।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
विवाह के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा है।
लेन- देन के लिए समय अच्छा है।
धन- लाभ हो सकता है।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


Tags:    

Similar News