मोरपंख के ये उपाय बहुत जल्द दूर करेंगे गरीबी

Update: 2023-09-04 07:38 GMT
हिंदू धर्म का पावन पर्व जन्माष्टमी आने वाला हैं जो कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा आराधना को समर्पित होता हैं। इस दिन भक्त भगवान ​कृष्ण के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा करते हैं इस पर्व को देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। धार्मिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान विष्णु के आठवे अवतार श्रीकृष्ण का धरती पर जन्म हुआ था।
 ऐसे में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बाल गोपाल की पूजा आराधना की जाती हैं साथ ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ भी देखने को मिलती हैं। ज्योतिष अनुसार इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो लाभ जरूर मिलता हैं और गरीबी दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर मोरपंख से किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं।
 मोरपंख के आसान उपाय—
अगर आप लगातार आर्थिक संकट से परेशान चल रहे हैं और कर्ज का बोझ बढ़ गया हैं तो ऐसे में आप जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा में पांच मोरपंख भी शामिल करें और फिर 21 दिनों तक उन्हें पूजन स्थान पर रखे रहने दें। इसके बाद इन्हें धन रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से धन आने के मार्ग खुल जाते हैं।
 वैवाहिक जीवन के तनाव को खत्म करने के लिए जन्माष्टमी के शुभ दिन पर बेडरूम में मोरपंख को पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मिठास घुल जाती हैं। इसके अलावा वास्तुदोष और नकारात्मकता से छुटकारा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कृष्ण पूजा के साथ मोरपंख की भी पूजा करें और इसे घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से लाभ मिलता हैं और सभी नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती हैं। janmashtami 2023 do these morpankh upay on janmashtami
Tags:    

Similar News

-->