शुक्रवार के दिन किये गये ये उपाय लाते है घर में धन और वैभव

Update: 2023-06-23 06:19 GMT
हिन्दू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है और सभी दिन का ख़ास महत्व है किन्तु यदि किसी व्यक्ति को हमेशा धन का आभाव होता है तो उनके लिए शुक्रवार का दिन बहुत उत्तम होता है क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी और माता संतोषी का दिन होता है।
शुक्रवार के उपाय:
# एक दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का इस जल से अभिषेक करते हुए उनसे पृथ्वी के सभी जीवों की मंगलकामना की प्रार्थना करना है।
# आपको अपने घर के मंदिर में लगातार तीन शुक्रवार घी का दीपक जलाना है और इसके साथ ही आपके घर के ईशान कोण में भी दीपक जलाना है। इस दीपक की रौशनी से आपके सभी कष्ट दूर होंगे।
# शुक्रवार माता वैभव लक्ष्मी और माँ संतोषी का दिन होता है यदि इस दिन आप कन्या भोज में कन्या को खीर का प्रसाद खिलाते है तो इससे आपको धन लाभ होता है।
# शुक्रवार के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात लाल या सफ़ेद वस्त्र धारण कर अपने हाथ में चांदी की कोई अंगूठी पहनकर चावल और शक्कर का सींधा निकाले और इस सींधे को किसी ब्राम्हण को दान करदें। इसको करने से आपके समस्त कष्ट दूर हो जायेंगे।
Tags:    

Similar News

-->