Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, 22 जुलाई 2026

आज का राशिफल

Update: 2026-07-22 00:45 GMT

Today Horoscope 22 July 2026, आज का राशिफल: मंगल वृषभ राशि में बने हुए हैं, बुध मिथुन राशि में स्वग्रही चल रहे हैं, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा स्वाति नक्षत्र के होकर के शुक्र के घर में तुला राशि में बने हैं। तो चंद्रमा राहु के नक्षत्र में और बैठे हैं शुक्र के घर में तुला राशि में।

कॉम्बिनेशन आप समझें: नक्षत्र राहु का और घर है शुक्र का। और यह तुला राशि का है—तुला राशि काल पुरुष का सप्तम भाव है। काल पुरुष का सप्तम भाव विवाह का होता है। नौकरी और व्यापार का होता है, विपरीत लिंगी संबंध का होता है। यहां पर थोड़ी उन्मुक्तता पसंद करेंगे व्यक्ति, बहकना जैसी बात यहां पर दिखाई पड़ेगी। एनर्जी आपके अंदर रहेगी। यह एनर्जी थोड़ी मानसिक चंचलता को बढ़ाती हुई दिखाई पड़ रही है और थोड़ा नेगेटिव या ग्रे हो सकते हैं आप। तो थोड़ा सा अपने बहकने पर काबू रखना पड़ेगा, थोड़ा अमर्यादित हो सकते हैं, तो ध्यान रखें। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि

दांपत्य का आनंद लेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। रंगीन बने रहेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है। लाल वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा। काली वस्तु मतलब काले वस्त्र या उड़द की दालें इत्यादि।
वृषभ राशि
वृषभ राशि को स्वास्थ्य से संबंधित थोड़ी छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। वॉटर रिटेंशन होने का संकेत है, थोड़ा सा वजन बढ़ सकता है, टेम्परेरी वजन बढ़ सकता है। मन परेशान रहेगा, छोटी-मोटी परेशानी लगी रहेगी, शुगर लेवल एक-आध दिन के लिए बढ़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है, निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय रहेगा। प्रेम के लिए यह उपयुक्त समय है, अच्छा समय है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, ओवर पसेसिव होना ठीक नहीं होगा। संतान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में उत्सव का संकेत होगा, फिर भी गृहकलह के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि:
व्यापार में उन्नति करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु पास रखना, केसर का तिलक लगाना आपके लिए शुभ होगा।
कन्या राशि:
धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन निवेश करने पर धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश अभी मत करिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
रौब-रुआब बढ़ा रहेगा। सुकुमारता रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सब कुछ बहुत अच्छा है, निवेश आप कर सकते हैं। बजरंगबली को लाल पुष्प अर्पित करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
मन परेशान रहेगा, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है, निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।
धनु राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम एवं संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा। निवेश जरूर करें।
मकर राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापार अच्छा चलता रहेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य के बल पर कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी है तथा व्यापार भी अच्छा चल रहा है। मां काली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि
चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है, परंतु व्यापार अच्छा रहेगा। काली मंदिर में सफेद वस्तु अर्पित करना या किसी को इत्र अथवा सुगंधित द्रव्य भेंट करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Tags:    

Similar News