ये चार काम जिनकी वजह से व्यक्ति को हर जगह करना पड़ता है बेइज्जती का सामना

Update: 2023-06-10 11:27 GMT
हमारे भारतीय समाज में ग्रंथों, शास्त्रों, पुराणों का बड़ा महत्व हैं और इनमें कही गई बातों की महत्ता को सर्वोपरी रखा जाता है, क्योंकि इनमें कही गई बातें इंसान के जीवन को हमेशा अवनति से निकाल कर उन्नति की ओर खींचकर ले जाती हैं और जीवन के हर मोड़ पर व्यक्ति का साथ देती हैं। ऐसी ही कुछ बातों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिनको जीवन में करने से व्यक्ति को हर जगह बेइज्जती का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए इन बातों की महत्ता को समझते हुए, इन्हें अपने जीवन में उतारकर आप सम्मान की प्राप्ति कर सकेंगे। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो हमेशा दिलवाते है बेइज्जती।
* यदि कोई व्यक्ति संतान के पालन-पोषण में अनदेखी करता है तो संतान बिगड़ जाती है। संतान संस्कारी नहीं है और गलत काम करती है तो इससे अपमान ही प्राप्त होता है। जब घर के बड़ों की अनदेखी होती है तो संतान असंस्कारी हो सकती है। अत: माता-पिता को संतान के अच्छे भविष्य के लिए उचित देखभाल करनी चाहिए। संतान को अच्छे संस्कार मिले इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
* जो लोग धनी हैं, लेकिन घर-परिवार की जरुरतों पर खर्च नहीं करते हैं, धन के लिए लालच करते हैं, उन्हें समाज में सम्मान प्राप्त नहीं हो पाता है। धन को जरूरतों पर भी खर्च न करने या कंजूस होने पर धन की लालसा और अधिक बढ़ती है। इससे व्यक्ति और अधिक पैसा कमाने के लिए गलत काम कर सकता है। बड़ी-बड़ी मछलियां भी छोटे से मांस टुकड़े के लालच में फंसकर अपने प्राण गवां देती है। इसी प्रकार इंसान भी धन के लोभ में फंसकर कई परेशानियों का सामना करता है।
* जो लोग अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं, अत्यधिक दान करते हैं, वे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं। आय से अधिक दान करते हैं, आमदनी कम होने या धन अभाव होने पर भी शौक पूरे करना, मौज-मस्ती करना, फिजूलखर्च करना पूरे परिवार को संकट में फंसा सकता है। इस काम से अपमान ही मिलता है।
* अच्छी या बुरी संगति का असर हमारे जीवन पर होता है। यदि हमारी संगत गलत लोगों के साथ है तो कुछ समय तो सुख की अनुभूति होगी, लेकिन परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। बुरी संगत से बचना चाहिए।
Tags:    

Similar News