सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं को रखना होगा इन 6 बातों का ध्यान
गर्भावती महिलाओं को स्वस्थ बच्चे की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिएगर्भावस्था के दौरान बहुत सी सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गर्भावती महिलाओं को स्वस्थ बच्चे की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिएगर्भावस्था के दौरान बहुत सी सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। इसे लेकर हमें बड़े-बुजुर्ग भी कुछ न कुछ कहते ही रहते हैं। हालांकि, अधिकांश लोग इसे अंधविश्वास ही मानते हैं। इसका कोई स्पष्ट वैज्ञानिक तथ्य भी नहीं है। हालांकि, कुछ शोधकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण के बुरे प्रभावों के बारे में अपने दावे का समर्थन किया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के अंदर पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ सावधानियों के बारे में बता रहे हैं जो गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान रखनी चाहिए।
गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के समय इन बातों का रखें ख्याल:
1. गर्भवती महिला को ग्रहण नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।
2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर पर चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अंधविश्ववास यह है कि अगर ग्रहण काल के दौरान फलों और सब्जियों को काटा जाता है तो बच्चे का जन्म फांक अंग के साथ होगा
3. गर्भावती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान सोने से बचना चाहिए।
4. शास्त्रों में कहा गया है कि महिलाओं को केवल दुर्वा घास के साथ बिस्तर पर बैठना चाहिए। साथ ही संतान गोपाल मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
5. गर्भावती महिलाओं को ग्रहण से पहले और बाद में स्नान करना चाहिए।
6. सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को जीभ पर तुलसी का पत्ता रखना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ भी करना चाहिए।