मेष राशिफल, हिम्मत और बातचीत से बनेगा काम
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन हिम्मत और बातचीत से बनेगा। चंद्रदेव तीसरे घर में हैं, इसलिए कम्युनिकेशन, मीटिंग, लिखा पढ़ी और छोटी यात्रा में सफलता मिलेगी। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता रहने से काम बन सकते हैं। सुबह 9:04 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र की वजह से मन में उत्सुकता रहेगी, आर्द्रा नक्षत्र में भावनाएं अचानक उठ सकती हैं, इसलिए बहस में न पड़ें। जीवनसाथी का सम्मान करें, उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आज आप सजने-संवरने को भी प्राथमिकता देंगे। दफ्तर में नए अवसर दिखेंगे। मंगलदेव और गुरुदेव का नीचभंग राजयोग चौथे घर में हैं और सुनफा योग भी बन रहा है, जिससे संपत्ति में लाभ संभव है।
वृषभ राशिफल, आमदनी और खरीदारी में रखें संतुलन
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार आपके स्वामी शुक्रदेव का दिन है, और अच्छी बात यह है कि वे अब अस्त नहीं रहे। चंद्रदेव धन भाव में हैं, इसलिए आमदनी, बचत और परिवार के साथ भोजन जैसे विषयों पर ध्यान रहेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। त्योहारों का मौसम चल रहा है, इसलिए खरीदारी पर खर्च होगा। मगर, अपनी आमदनी के हिसाब से ही बजट बनाकर चलें। ससुराल से जुड़े किसी मामले में आपको मदद करनी पड़ सकती है। भाई-बहन का साथ हिम्मत देगा। पेट या त्वचा की पुरानी शिकायत उभर सकती है, उसे नजरअंदाज न करें। करियर में अधिकारी की नजर आपके काम पर रहेगी। साझेदार से सहयोग मिलेगा और भाग्य का साथ भी रहेगा। सुनफा योग से धन आने के रास्ते खुलेंगे।
मिथुन राशिफल, कर्ज और मर्ज की चिंता आज कम होगी
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव आपके लग्न में हैं, इसलिए मन में उत्साह, चेहरे पर चमक और बातचीत में आकर्षण रहेगा। सुबह 9:04 बजे के बाद आर्द्रा में भावनाएं तेज होंगी और ऊर्जा बेचैनी में बदल सकती है। इसलिए टहलकर मन को शांत रखें और पानी पिएं। जीवनसाथी या साझेदार से अच्छी बातचीत होगी। दिन में खर्च पर नियंत्रण रखें और रात को नींद का ध्यान रखें। कर्ज और मर्ज की चिंता आज कम होगी। दूसरे घर में मंगलदेव और गुरुदेव का नीचभंग राजयोग है। चंद्रदेव से भी दूसरे घर में होने से सुनफा योग बन रहा है, जिससे धन आने का मौका बनेगा और वाणी में बल मिलेगा। पांचवें घर में शुक्रदेव के उदित होने से प्रेम संबंध में नई ऊर्जा महसूस होगी।
कर्क राशिफल, खर्च बढ़ेंगे, लेकिन कर्ज की चिंता नहीं होगी
कर्क राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव बारहवें घर में हैं, इसलिए खर्च बढ़ेंगे। मगर, नींद और विश्राम की तरफ ध्यान रहेगा। पूजा, उपहार या दान में धन खर्च हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और मन में सुकून मिलेगा। दोस्तों से बात करने से मन प्रसन्न रहेगा और कोई लाभ भी मिल सकता है। घर में माता जी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। भाग्य का साथ पूरी ताकत से नहीं मिलेगा। साझेदार से बात करने में संयम रखें। गुरुदेव जल्द सिंह में जाएंगे, इसलिए लंबी योजनाओं पर अभी से प्लानिंग शुरू कर दें। चौथे घर में शुक्रदेव के उदित होने से घर की सजावट पर ध्यान देंगे। रात को देर तक न जागें।
सिंह राशिफल, लाभ के रास्ते खुलेंगे, आज बहस से बचें
सिंह राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव लाभ के घर में हैं, इसलिए दोस्तों, बड़े भाई बहन और जान पहचान से लाभ की उम्मीद रहेगी। रुका पैसा या कोई प्रस्ताव आज खुलेगा। प्रेम संबंध में मिठास रहेगी। दफ्तर में आपके काम की चर्चा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और पिता जी की सलाह काम आएगी। घर में माता जी का सहयोग और सुख मिलेगा। कर्ज या कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। साझेदार से मतभेद हो तो टालें। आज आर्द्रा नक्षत्र की गहरी ऊर्जा की वजह से बहस से बचें। आपके स्वामी सूर्यदेव तीसरे घर में शुक्रदेव और वक्री बुध के साथ हैं, इसलिए फोन और मैसेज से काम बनेगा। सुनफा योग से धन में सहारा रहेगा। शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 1उपाय: सूर्यदेव को जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें।
कन्या राशिफल, नया काम मिलने के संकेत
कन्या राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव दसवें घर में हैं, इसलिए दफ्तर और कारोबार में आपकी बात का वजन बढ़ेगा। अधिकारी आपकी सुनेंगे और नया काम मिलने की संभावना है। घर और माता जी से जुड़ा काम निपटेगा। दोस्तों से लाभ और भाग्य का साथ रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कर्ज की चिंता घटेगी। आपके स्वामी बुधदेव वक्री हैं और दूसरे घर में सूर्यदेव व शुक्रदेव के साथ हैं, इसलिए पैसे के मामले में सावधानी रखें। आर्द्रा नक्षत्र की गहरी ऊर्जा के कारण वाणी और शब्दों पर लगाम रखें। वर्ना बाद में पछताना पड़ सकता है। शनिदेव की स्थिति के कारण सुस्ती और गंभीरता रहेगी। नशा और बेवजह का शक दोनों से बचें।
तुला राशिफल, आप अपने आकर्षण पर करेंगे खर्च
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार दोहरा शुभ है। आपके स्वामी शुक्रदेव का अपना दिन है और वे अपनी ही राशि तुला में अब अस्त अवस्था से बाहर आ गए हैं। लिहाजा, आपको बीते दिनों जो कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो रही थी, वह अब नहीं होगी। आप अपने आकर्षण को लेकर और सतर्क रहेंगे और इसके लिए खूब खर्च भी करेंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च के मामले में भी हाथ खुला रहेगा। चंद्रदेव नौवें घर में हैं, इसलिए भाग्य का साथ मिलेगा। पूजा, धर्म-कर्म में मन लगेगा और यात्रा से लाभ हो सकता है। दफ्तर में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत और मन अच्छा रहेगा। लग्न में सूर्यदेव, शुक्रदेव और वक्री बुध की युति है, इसलिए निर्णय में देरी रहेगी। कोई कॉन्ट्रैक्ट कर रहे हैं, तो उसे दोबारा पढ़ें।
वृश्चिक राशिफल, ज्यादा चिंता से बचें, बहस टालें
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव आठवें घर में हैं, इसलिए मन में कुछ चिंता रह सकती है। अचानक कोई पुरानी बात याद आने से मन विचलित हो सकता है। आज कोई बड़ा फैसला नहीं करें, सिर्फ जानकारी इकट्ठा करें। धन लाभ हो सकता है और परिवार में चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। भाग्य भी साथ देगा। साझेदार और जीवनसाथी से खुलकर बात करें। खर्च और नींद पर नियंत्रण रखें। घर में आप रिलेक्स्ड महसूस करेंगे। हल्की सुस्ती हावी रहेगी। आर्द्रा नक्षत्र में भावनाएं अचानक उबल सकती हैं, इसलिए रात में किसी से बहस न करें।
धनु राशिफल, जीवनसाथी और साझेदार से अच्छा तालमेल रहेगा
धनु राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव सातवें घर में हैं, इसलिए जीवनसाथी, कारोबारी साझेदार और ग्राहकों से अच्छा तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के लिए खास समय बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा, पर आर्द्रा में मन अचानक भारी हो सकता है। कर्ज चुकाने के लिए प्लान बनाएं और दिनचर्या के नियम बनाए रखें। दोस्त आज आपके काम में सहयोग दे सकते हैं। गैर-जरूरी खर्च को जितना हो सके टाल दें। नींद पर ध्यान जरूरी है। ग्यारहवें घर में शुक्रदेव के उदित होने से आमदनी के रास्ते खुलेंगे। आप अपने शौक पूरे करेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। सुनफा योग से साझेदारी में सहारा मिलेगा।
मकर राशिफल, सेहत को लेकर बरतें सतर्कता
मकर राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव छठे घर में हैं, इसलिए पुराने कर्ज को चुकाने पर फोकस रहेगा। नया कर्ज लेने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में आपको बढ़त मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्कता बरतें। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आराम को नजरअंदाज न करें। खान-पान का नियम बनाएं। ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से बचें। जीवनसाथी या साझेदार का रुख सहयोगी रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। करियर में अच्छे संकेत हैं। दोस्तों से लाभ की बात बनेगी। लग्नेश शनिदेव तीसरे घर में वक्री हैं, इसलिए हिम्मत से काम तो होगा, पर गति धीमी रहेगी। दूसरे घर में राहु हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई निवेश न करें और किसी को उधार न दें।
कुंभ राशिफल, आय में उतार-चढ़ाव से मन विचलित रहेगा
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव पांचवें घर में हैं। प्रेम संबंध में मन लगेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। आय में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे मन विचलित हो सकता है। लग्न के राहुदेव की वजह से आपकी गहराई के बारे में सामने वाला सटीक अंदाजा नहीं लगा सकेगा। आपकी बातें हवा-हवाई होते हुए भी बहुत प्रभावी रहेंगी। दोस्त और बड़े भाई-बहन से हर संभव मदद मिलेगी। माता जी का सहयोग मिलने से थोड़ा सहारा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। छठे घर में मंगलदेव और गुरुदेव होने से पुराने विवाद में आपका पलड़ा भारी रहेगा।
मीन राशिफल, दफ्तर में आपके काम की होगी सराहना
मीन राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव चौथे घर में हैं, इसलिए माता जी के स्वास्थ्य और मन की शांति पर ध्यान रहेगा। जमीन खरीदने या घर बदलने का विचार आ सकता है। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। भाग्य साथ देगा और दोस्तों भी काम आएंगे। सुबह के बाद मन अचानक भारी हो सकता है, इसलिए परिवार के साथ बैठें। घर में चर्चा करने से आपके रास्ते खुल सकते हैं। लग्न पर शनिदेव के वक्री होने से सुस्ती और गंभीरता बनी रहेगी। पांचवें घर में मंगलदेव और गुरुदेव का नीचभंग राजयोग बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। आठवें घर में सूर्यदेव, शुक्रदेव और वक्री बुध की युति है, इसलिए साझे में पैसे लगाने से बचें।