इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान अगले 41 दिन तक, मंगल ग्रह का मीन राशि में होगा प्रवेश

आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल 17 मई को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

Update: 2022-05-17 06:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Mars Planet Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल 17 मई को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। और वो मीन राशि में 41 दिन तक विराजमान रहेंगे। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस समय थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं।

तुला राशि: मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आफके छठें भाव में गोचर करेंगे। जिसे शत्रु और रोग का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां पैदा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतें। हालांकि व्यापार में इस दौरान आपको मुनाफा हो सकता है।
मेष राशि: आप लोगों के लिए मंगल का गोचर थोड़ा अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपके 12वें भाव में गोचर करहें। जिसे व्यय और हानि का स्थान कहा जाता है। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही मंगल के गोचर दौरान आप वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। हालांकि इस समय आप सामाजिक कार्यों में अपने आपको पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और अपना सामाजिक दायरा बढ़ाएंगे। इस दौरान अपने अंदर ऊर्जा की कमी को महसूस कर सकते हैं।
वृष राशि: आपकी गोचर कुंडली में मंगल देव 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में थोड़ा कम लाभ होगा। कोई व्यापारिक डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में किसी तरह के विवाद का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर भी कुछ समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिलेगा।


Tags:    

Similar News