आने वाले 10 दिनों में बदलेगी बुध और सूर्य की चाल

ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

Update: 2022-03-20 07:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 24 मार्च को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है और 31 मार्च को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आइए जानते हैं बुध और सूर्य के राशि परिवर्तन से किसे फायदा होगा और किसे नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
वृष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि बौद्धिक कार्र्यों से धन प्राप्त हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशि- परिवार के स्वास्थ्य व सुख-सविधाओं का ध्यान रखें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि भी होगी, परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि- मानसिक शांति रहेगी, पर धैर्य में कमी भी हो सकती है। कारोबार में भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कुटुंब-परिवार की किसी महिला से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
कन्या राशि-
भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कुछ परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
तुला राशि- कार्यस्थल पर सद्भाव बना कर रखें। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। मित्रों से सद्भाव बना कर रखें। परिवार का साथ रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में आय की कमी आ सकती है, परंतु किसी मित्र के सहयोग से आय में सुधार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।
धनु राशि- शैक्षिक कार्यों मे सफलता मिलेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव तथा सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्रों तथा वाहन पर भी खर्च बढ़ सकते हैं।
मकर राशि- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि-
घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मीन राशि- किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार हो सकता है। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। बहन-भाइयों से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।


Tags:    

Similar News

-->