इन बर्थडेट वालों के लिए बेहद शुभ है जुलाई माह, खूब करेंगे तरक्की

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है।

Update: 2022-07-02 01:39 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए जुलाई का महीना...

मूलांक 1- इस माह वातावरण अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। इस माह धन आगमन के मार्ग बने रहेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में व्यय की अधिकता रहेगी। निवेश भी फायदेमंद रहेगा। माह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। संयम बनाए रखें। अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा करने से बचें। माह के अंत में स्थितियों में फिर सकारात्मक बदलाव आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 2- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। माह के आरंभ में स्थितियां आपके अनुकूल कम ही रहेंगी। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव हो सकता है। स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। माह के अंत में मन में चिंता का भाव रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। माह के अंत में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 3- यह माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने लाएगा। इस माह संयम के साथ आगे बढ़ते रहें। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। माह के मध्य में भावुकता में आकर महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें। माह के मध्य में व्यय की अधिकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। माह के अंत में कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 4- यह माह उपलब्धियों भरा हो सकता है। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। इस माह प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। माह के मध्य में भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य का दबाव बढ़ सकता है। माह के अंत में परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
मूलांक 5- इस माह सुख समृद्धि के योग बनेंगे। खुशियों का आगमन होगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस माह नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के आरंभ में पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। माह के अंत में कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। कार्य की अधिकता रहेगी। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 6- यह माह आपको मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में स्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। संशय की स्थिति बन सकती है। साझेदारी में किए गए कार्यों में हानि हो सकती है। इस माह प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी।
मूलांक 7- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह कर सकते हैं। माह के आरंभ में परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के मध्य में भी धन लाभ की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के अंत में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। अहंकार की भावना से दूर रहें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में टकराव की स्थिति से दूर रहें। माह के अंत में मानसिक तनाव की स्थिति आपको परेशान कर सकती है।
मूलांक 8- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आ सकता है। अटके हुए मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। माह के अंत में स्थितियां आपके अनुकूल होना आरंभ हो जाएंगी। माह के अंत में धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मूलांक 9- इस माह खुशियों का वातावरण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में इस माह के आरंभ में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर बने रहेंगे। माह के आरंभ में उन्नति और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पुराने समय से चली आ रही परेशानी का समाधान प्राप्त होगा। माह के मध्य में परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। माह के अंत में कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। इस माह दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
Tags:    

Similar News