इन राशियों की बदलेगी किस्मत, Shani Dev की बनेगी कृपा

Update: 2024-08-07 18:25 GMT
शनि कृपा shani grace: कर्मफल दाता शनिदेव स्वयं की राशि कुंभ मे वक्री चाल रहे हैं। कहा जाता की शनि शुभ हो तो व्यक्ति का जीवन राजा जैसा हो जाता है। वहीं, जिन पर शनि की साढ़े साती चल रही होती है उस व्यक्ति की जिंदगी में तूफान आ जाता है। शनि की क्रूर दृष्टि पड़ते ही जातक के बुरे दिन शुरु हो जाता है। इस समय शनि वक्री अवस्था में हैं। यानी कि शनि उल्टी चाल चल रहे हैं। कर्मफल दाता शनि 14 नवंबर 2024 को मार्गी हो जाएंगे। जल्द ही शनि देव अपनी चाल पलटने वाले हैं। शनि देव इस वक्त पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में विराजमान हैं। ज्योतिष के अनुसार, 18 अगस्त के दिन वक्री चाल चलते हुए शनि पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी गुरु हैं। शनि का अगला नक्षत्र परिवर्तन अक्टूबर के महीने में शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में होगा। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र में शनि की चाल बदलने से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
कन्या राशि
शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को फायदा होगा। कानूनी मामलों में जीत होगी। कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। Property में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशिइन राशियों की बदलेगी किस्मत, Shani Dev की बनेगी कृपा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र काफी लाभकारी होगा। रुके हुए
काम
अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ news मिल सकता है। व्यापार के लिए दिन बेहद ही शुभ है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को काफी लाभ होगा। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
Tags:    

Similar News

-->