एक महीने तक रहेगी शुक्रदेव की कृपा, 27 फरवरी से इन राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर असर पड़ता है। किसी ग्रह के गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है और कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्रदेव 27 फरवरी को मकर राशि में गोचर कर चुके हैं।

Update: 2022-03-02 03:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर असर पड़ता है। किसी ग्रह के गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है और कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्रदेव 27 फरवरी को मकर राशि में गोचर कर चुके हैं। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, प्रतिभा, रोमांस और सौंदर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का इन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष- शुक्र आपकी राशि के दूसरे व सातवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपकी राशि के दसवें यानी करियर भाव में गोचर कर चुके हैं। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को इस अवधि में मुनाफा हो सकता है।
वृषभ- शुक्र आपकी पहले छठे भाव के स्वामी हैं। आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव में शुक्र गोचर हुआ है। इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप निवेश करेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। गुप्त शत्रुओं का नाश करेंगे और पराक्रम में वृद्धि होगी।
धनु- शुक्र आपकी राशि के छठे व ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। आपकी राशि के दूसरे यानी धन संचय, परिवार और वाणी भाव में गोचर कर चुके हैं। इस दौरान आपको शिक्षक, वकील और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
मीन- शुक्र आपकी राशि के तीसरे व आठवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर चुके हैं। मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन मिलेंगे।


Tags:    

Similar News

-->