Lohri ज्योतिष न्यूज़ : सिख समुदाय का प्रमुख पर्व लोहड़ी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को अब पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन पंजाब और इसके आस पास के इलाकों में इसकी सबसे अधिक धूम देखने को मिलती है इस मौके पर सभी लोग एक जगह पर एकत्रित होकर आग जलाते हैं और इसके आस पास नाच गाकर खुशियां मनाते हैं।
 बता दें कि लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है। इस साल लोहड़ी का पावन त्योहार आज यानी 13 जनवरी 2025 को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है तो आज हम आपको लोहड़ी जलाने का शुभ समय बता रहे हैं तो
आइए जानते हैं।
 लोहड़ी की सही तारीख—
पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य 14 जनवरी की सुबह मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिसके चलते मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत रूप से 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इसलिए लोहड़ी उत्सव इसके एक दिन पहले यानी की 13 जनवरी दिन सोमवार को मनाना शुभ रहेगा।
 लोहड़ी जलाने का शुभ समय—
लोहड़ी के पावन दिन पर अग्नि प्रदोष काल में प्रज्वलित करना विशेष माना जाता है। इस साल लोहड़ी के दिन शाम 5 बजकर 45 मिनट पर सूर्यास्त होगा। ऐसे में सूर्यास्त से लेकर दो घंटे तक का समय लोहड़ी पूजन और लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित करने के लिए अत्यंत शुभकारी माना जा रहा है। इस साल लोहड़ी पर शुभ चौघड़िया मुहूर्त शाम को 5 बजकर 44 मिनट से शाम 7 बजकर 25 मिनट तक हे इस मुहूर्त में पूजा करना उत्तम माना जाता है।
Tags: