इन राशि वालों का करवा चौथ के दिन सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, जाने

प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 24 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

Update: 2021-10-24 07:09 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 अक्टूबर को रविवार है। इस दिन करवा चौथ का पावन पर्व भी है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत अधिक महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 24 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती है। धन की प्राप्‍ति‍ होगी।
वृष राशि
मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य से परेशानी महसूस कर सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍ति‍ होगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।
मिथुन राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में वृद्धि तो होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। तनाव से दूर रहें।
कर्क राशि
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
सिंह राशि
मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग हैं।
कन्या राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला राशि
मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय के स्रोत बनेंगे। बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी सम्पत्ति से धनार्जन साधन बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
मन अशान्त रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु क्रोध की अधिकता भी रहेगी। घर-परिवार की सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहें।
मकर राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्‍या से परेशान रहेंगे। खर्चों में वृद्धि रहेगी। तरक्‍की के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।
मीन राशि
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। माता से वैचार‍िक मतभेद हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।


Tags:    

Similar News

-->