इन राशियों का भाग्य 6 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 6 जनवरी 2022 को गुरुवार है।

Update: 2022-01-06 01:35 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 6 जनवरी 2022 को गुरुवार है। गुरुवार के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 6 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
मिथुन राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।
कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। आय में कमी आ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भावनाओं को वश में रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान दें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धर्मिक कार्य हो सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।
तुला राशि- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। तनाव से बचें।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरककी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। यात्रा पर जाने के योग हैं।
धनु राशि- संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी।
मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग हैं।
कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। अति उत्साहित होने से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।
मीन राशि- कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।


Tags:    

Similar News

-->