आने वाले 3 माह इन राशियों के लिए शुभ रहने वाले हैं....

ग्रहों की चाल का व्यक्ति के जीवन पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है तो ग्रहों के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Update: 2021-12-26 06:20 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्रहों की चाल का व्यक्ति के जीवन पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है तो ग्रहों के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी ग्रह कहा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव शुभ फल भी प्रदान करते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। शनिदेव ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। शनिदेव साल 2022 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस समय शनि मकर राशि में विराजमान हैं। 29 अप्रैल को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि मकर राशि में रहकर कुछ राशियों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। आइए जानते हैं आने वाले 3 माह किन राशियों के लिए शुभ रहने वाले हैं....

मेष राशि
धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नया कार्य शुरू करने से लाभ होगा।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
खूब मान- सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि
नए अवसर मिलेंगे।
नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


Tags:    

Similar News

-->