दिवाली पर इन बातों का रखें ख्याल, मां लक्ष्मी होगी अति प्रसन्न

इस वर्ष दिवाली 14 नवंबर को है। मान्यता है कि दिवाली की रात महालक्ष्मी गृहस्थ के घर में विचरण करती हैं।

Update: 2020-11-12 13:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इस वर्ष दिवाली 14 नवंबर को है। मान्यता है कि दिवाली की रात महालक्ष्मी गृहस्थ के घर में विचरण करती हैं। मां लक्ष्मी क स्वच्छता बेहद पसंद है ऐसे में इस घर हो या दुकान एकदम साफ-सुथरा होना चाहिए। दिवाली को रोशनी का महापर्व भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस आए थे। दिवाली के दिन कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाता है। अगर इन बातों का ख्याल न रखा जाए तो कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली पर किन बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

दिवाली पर ये करें:

इस दिन सुबह सभी कार्यों से निवृत्त हो जाएं और साफ कपड़ें पहन लें। फिर व्रत और पूजा का संकल्प लें।

घर क साफ करें और घर के दरवाजे पर आम, अशोक व केले के पत्तों से तोरण सजाएं।

मां भगवती के लिए खीर बनाएं और उसका भोग लगाएं।

इस दिन किसी से झगड़ा न करें। इस दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।

रात्रि जागरण करें क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी घरों में विचरण करती हैं।

घर के दरवाजे पर अगर कोई भिक्षुक आता है तो उसे खाली हाथ न भेजें।

घर के मुख्य दरवाजे पर शुभ-लाभ, श्री, स्वस्तिक और ओम के शुभ चिन्ह सिंदूर से बनाएं।

लक्ष्मी जी के साथ-साथ नारायण की भी पूजा करें। मां लक्ष्मी को सुहाग का सामान चढ़ाएं।

इस दिन पितरों की शांत के लिए पश्चिम दिशा में 14 दीपक जौ के आटे के बनाकर रख दें।

इस दिन किसी गरीब को 9 किलो गेहूं का दान करें।

मां लक्ष्मी के प्रिय एरावत हाथी के लिए पूजा में 3 गांठ का गन्ना रखें। इससे आर्थिक, बुद्धि व पुण्य का लाभ होता है।

दिवाली पर ये न करें:इस दिन नशा नहीं करना चाहिए। साथ ही जुआ भी नहीं खेलना चाहिए।

दिवाली के दिन क्रोध करें। क्लेश से बचें।

इस दिन देर तक न सोएं।

अपवित्र होकर रसोई में खाना न बनाएं।

प्रदोष काल में झाड़ू न लगाएं।

Tags:    

Similar News

-->