माघ पूर्णिमा के दिन इन पवित्र नदियों में करें स्नान

माघ पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण दिन है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पूर्णिमा तिथि को पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है

Update: 2022-01-29 13:41 GMT

Magha Purnima 2022: माघ पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण दिन है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पूर्णिमा तिथि को पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है, लेकिन माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन शाही स्नान किया जाता है। आपको बता दें, इस साल माघ पूर्णिमा 16 फरवरी, बुधवार के दिन पड़ रही है। बता दें कि पूर्णिमा तिथि 16 फरवरी सुबह 9 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी रात 10 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी।

ये है माघ पूर्णिमा का महत्व
ऐसा माना जाता है कि माघ महीने में हर एक दिन दान कार्य करने के लिए विशेष होता है। माघ पूर्णिमा, जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, माघ माहिना का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। लोग माघी पूर्णिमा पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल प्रयाग में पवित्र स्नान, भिक्षा, गाय और होम दान जैसे कुछ अनुष्ठान करते हैं।
माघ के दौरान लोग पूरे महीने में सुबह जल्दी गंगा या यमुना में स्नान करते हैं। पौष पूर्णिमा से शुरू होने वाला दैनिक स्नान माघ पूर्णिमा पर समाप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए सभी दान कार्य आसानी से फलित होते हैं। इसलिए लोग अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान देते हैं।


Tags:    

Similar News

-->