Swapna Darshan: सपने में दिखाई दें ये चीज तो मां लक्ष्मी की बनती है कृपा

Update: 2024-07-19 12:52 GMT
Swapna Darshan: कहते है इंसान को सपनों में भविष्य में होने वाली घटनाएं नजर आ जाती हैं। स्वप्न शास्त्र का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है, महाभारत से लेकर रामायण तक में इसका वर्णन मिलता है। हमारे धर्मग्रंथों में ऐसी साधनाओं के वर्णन भी मिलते हैं। जिनसे अपना भविष्य या किसी प्रश्न का जवाब प्राप्त कर जिज्ञासा को शांत किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि जैन ज्योतिष के अनुसार बताते है की सपने में दिखाई देने वाली वस्तुएं आपके भविष्य को लेकर क्या संकेत देती है। आगे बढ़ने से पहले बता दें की जैन 
Astrology 
में स्वप्न सात प्रकार के बताए गए हैं। दृष्ट, श्रुत, अनुभूत, प्रार्थित, कल्पित, भाविक और दोषज।
जैन ज्योतिष के अनुसार जो सपने जागृत अवस्था में देखे जाएं वह दृष्ट स्वप्न, सुनी हुई बातों को स्वप्न में देखने पर श्रुत, अनुभव की गई बातों को देखने पर प्रार्थित, जागते हुए कल्पना की गई वस्तुओ को देखना कल्पित और जो न तो कभी देखा और न ही सपना और जो भविष्य में घटित होने वाला हो वह भाविक स्वप्न होते हैं। चलिए तो जानते हैं किन चीजों को सपनों में देखने से होता है धन लाभ।
ऐसे सपने दिखने पर होता है धन लाभ
-यदि आप सपने में हाथी की सवारी या सोने और चांदी के बर्तन में भोजन करते हुए खुद को देखते है तो आपको जल्द ही किसी सरकारी अधिकारी के जरिए लाभ हो सकता है।
-सपने में फूलों का दिखना इस बात का संकेत है की आपको जल्द ही धन प्राप्ति हो सकती है।
-यदि आपको सपने में सांप या बिच्छू आपको काट लेता है तो इससे भयभीत न हो ये एक अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है की आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा मगरमच्छ द्वारा खींचे जाना भी धन लाभ की ओर इशारा करता है।
-यदि आप सपने में खुद की गोद भराई होते हुए देखते हैं तो ये भी संकेत है की आपको धन लाभ हो सकता है।
-अगर आप सपने में खुद को चंद्र मंडल को स्पर्श करते या श्मशान भूमि में खुद को घूमते हुए देखते है तो इसका अर्थ है आपको good luckऔर धन प्राप्ति होगी।
-सपने में खुद को शरबत या जल पीते देखते हैं तो समझ जाएं की आपकी संपत्ति या धन में वृद्धि होने वाली है। यदि आप सपने में कुआं देखते हैं तो आपको धन धान्य की प्राप्ति होगी और आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
Tags:    

Similar News

-->