Surya Dev Mantra: सावन के आखिरी रविवार को करें सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप
Surya Dev Mantra: हिंदू धर्म में सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है, जो अपने भक्तों को प्रत्यक्ष दर्शन देते हैं। सूर्य देव की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष पूजा विधि की आवश्यकता नहीं होती। सूर्य देव को एक लोटे जल और कुछ मंत्रों से प्रसन्न किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की कुंडली में सूर्य देव बलवान हों, तो उसे शुभ फल प्राप्त होते हैं, जिससे उसे समाज में खूब यश और मान-सम्मान मिलता है।
सावन का आखिरी रविवार आज यानी 3 अगस्त को है। अगर आप इस दिन सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप करते हैं, तो आपको मनचाहा आशीर्वाद मिल सकता है। सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन उन्हें अर्घ्य देकर इनमें से किसी एक मंत्र का जाप करें। इससे आपको जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलेगा।
ॐ आदित्याय नमः
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि तेज होती है और आर्थिक लाभ होता है।
ॐ सवित्रे नमः
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है।
ॐ अर्काय नमः
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से मन मजबूत होता है और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से तन स्वस्थ रहता है और मन भी प्रसन्न रहता है।
ॐ ह्रां मित्राय नमः
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से सूर्य देव की कृपा से उत्तम स्वास्थ्य और हृदय बल में वृद्धि होती है।
ॐ ह्रीं रवये नमः
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से हर समस्या से मुक्ति मिलती है।
ॐ हुं सूर्याय नमः
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और ज्ञान में वृद्धि होती है।