Sun Transit in Virgo 2025: सूर्य का कन्या राशि में गोचर कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2025 में सितंबर माह में, बुधवार, 17 सितंबर को सूर्य अपनी राशि बदलेंगे, जिससे कई राशियों का भाग्योदय होगा।
ग्रहों के राजा सूर्य जल्द ही अपनी राशि बदलने वाले हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन हमेशा अपने निर्धारित समय पर होता है। सूर्य हर 30 दिन के बाद एक राशि छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसे सूर्य संक्रांति कहते हैं।
सितंबर माह में सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य बुध की राशि कन्या में बुधवार, 17 सितंबर 2025 की रात 1:54 बजे प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर कई राशियों का भाग्य बदल सकता है।
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान व्यापार में लाभ और परिवार में खुशहाली रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़े सौदे हो सकते हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपकी निर्णय लेने की क्षमता मज़बूत होगी। प्रेम संबंधों और करियर में प्रगति होगी। खुद को सकारात्मक बनाए रखें।
धनु राशि वालों के लिए कन्या संक्रांति का समय बेहतरीन रहेगा। इस दौरान करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपको नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं और आपको नए कार्यों का नेतृत्व करने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके काम में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि वालों को सूर्य के कन्या राशि में गोचर से लाभ हो सकता है। मीन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी और रिश्ते मज़बूत होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। साथ ही, आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाने पर काम कर सकते हैं।
Tags: