कुंभ राशि में सूर्यदेव करने जा रहे प्रवेश..... इन 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के राशि परिवर्तन का सीधा असर 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी व कुछ राशि के जातकों के लिए कष्टकारी साबित होता है।

Update: 2022-02-03 05:35 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के राशि परिवर्तन का सीधा असर 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी व कुछ राशि के जातकों के लिए कष्टकारी साबित होता है। साल 2022 के फरवरी माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जानिए शनि की राशि कुंभ में सूर्यदेव के प्रवेश करने से किन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ-

मेष- मेष राशि वालों के सूर्यदेव की कृपा से 13 फरवरी से अच्छे दिन शुरू होंगे। सूर्य गोचर आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव होगा। जिसके प्रभाव से आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का भाव होने से आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ- सूर्य आपकी राशि के दशम यानी कर्म भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय उत्तम है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को सूर्य राशि परिवर्तन का लाभ मिलेगा। सूर्य आपकी राशि के ग्यारहवें यानी आय भाव में प्रवेश करेंगे। सूर्य गोचर की अवधि में आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। खर्चों में लगाम लग सकती है। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
मकर- मकर राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इस दौरान सूर्य आपकी राशि के दूसरे यानी धन भाव में गोचर करेंगे। आयमें वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है।


Tags:    

Similar News

-->