Somwar Ke Upay: भगवान शिव करेंगे आपके सारे कष्ट दूर, बस सोमवार को करें ये खास काम

Update: 2025-04-28 05:04 GMT
Somwar Ke Upay: धर्म शास्त्रों के अनुसार, शिव जी को खुश करना बहुत सरल है इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। शिव जी की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन उनकी पूजा के साथ कुछ उपाय करने से मन की हर इच्छा पूरी होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही सेहत से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं, सोमवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में-
सोमवार के दिन करें यह उपाय:
दांपत्य जीवन में आ रही समस्या को दूर करने के लिए
सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करें। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में आ रही खटास दूर होती है और रिश्ते में मिठास बननी शुरु हो जाती है।
कुंडली में शनि की महादशा दूर करने के लिए:
सोमवार के दिन गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने और शिव चालीसा का पाठ करने से कुंडली में चल रही शनि की महादशा दूर होती है। इस उपाय को करने से शनि शिव भक्तों को परेशान नहीं करते हैं।
चंद्र दोष को दूर करने के लिए उपाय:
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हैं और कष्टों का कारण बन रहे हैं। इस कष्ट से छुटकारा पाने के लिए सोमवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से चंद्र दोष संबंधी सभी पीड़ाएं दूर होती हैं।
आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए:
यदि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को गंगाजल और अक्षत अर्पित करें। इस उपाय को करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो जाता है।
घर में सुख-शांति और खुशहाली के लिए उपाय:
सोमवार के दिन शिव जी को घी, शक्कर और गेहूं के आटे का बना भोग लगाएं और उसके बाद उनकी आरती करें। इस उपाय को करने से मन की हर मुराद पूरी होती है।
Tags:    

Similar News