Shri Mahalakshmi Stotram Ka Path: महालक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति वैभव, सौभाग्य, आरोग्य से लेकर ऐश्वर्य, शील, विद्या, आदी की प्राप्ति कर सकता है. जोभी भक्त लक्ष्मी जी की भक्ति सच्चे मन से करते हैं वो लोग आश्चर्यजनक रूप से धन संपदा की प्राप्ति करते हैं. धन और सभी ऐश्वर्यों की अधिष्ठात्री माता लक्ष्मी की उपासना पूजा करने से घर की समृद्धि बनी रहती है. माता महालक्ष्मी की आराधना हर दिन जिस घर में की जाती है वहां पर आर्थिक तंगी फटकती भी नहीं है. आइए इन्द्र द्वारा रचित महालक्ष्मी कृपा प्रार्थना स्तोत्र का पाठ करें. श्री महालक्ष्मी की अत्यंत सुंदर उपासना से मां महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और असीम संपदा की प्राप्ति करते हैं|
।।महालक्ष्मी कृपा प्रार्थना स्तोत्र।।
इन्द्र उवाच:
नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।
शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।1।।
नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि।
सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।2।।
सर्वज्ञे सर्ववरदे देवी सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।3।।
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।
मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।4।।
आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि।
योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।5।।
स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे।
महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।6।।
पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणी।
परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।7।।
श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते।
जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।8।।
महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर:।
सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।।9।।
देवी लक्ष्मी के शक्तिशाली मंत्र:
इस मंत्र का जाप करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है-
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी धन का आशीर्वाद धेती हैं.
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
मां लक्ष्मी के इस सबसे शक्तिशाली मंत्र का जाप भी कर सकते हैं-
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः
देवी लक्ष्मी के इस सबसे सरल मंत्र का जाप करें तो मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है-
Tags: