Shravan Amavasya: हरियाली अमावस्या पर भरें खाली तिजोरी और झोली

Update: 2024-08-03 03:28 GMT
Shravan Amavasya :  सावन मास में आने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या अथवा श्रावण अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। 4 अगस्त 2024 रविवार को सावन अमावस्या या हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन चार शुभ संयोग बन रहे हैं। जिनमें सिद्धि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र हैं। सिद्धि योग 4 अगस्त को सुबह 10:38 तक, रवि पुष्य योग सुबह 5:44 से दोपहर 1:26 तक, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:44 बजे से दोपहर 1:26 तक और पुष्य नक्षत्र दोपहर 1:26 तक रहेगा। इसके बाद से अश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा। 3 अगस्त शनिवार को दोपहर 3:50 से होगा और समापन 4 अगस्त रविवार की शाम को 4:42 पर होगा। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को मनाई जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->