Shivling sthapna : घर में शिवलिंग स्थापित करना तो ध्यान रखें यह बातें, घर में बनेगी सुख शांति
Shivling sthapna ज्योतिष न्यूज़ : सोमवार, सावन के महीने, शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग का अभिषेक करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है शिवलिंग के भीतर इस ब्रह्मांड की समस्त नकारात्मकता का नाश करने की क्षमता है, वे अत्यंत ऊर्जावान है... इस ऊर्जा और खासियत को ध्यान में रखते हुए बहुत से लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि क्या शिवलिंग को घर में स्थापित किया जा सकता है?धार्मिक ग्रंथों के अनुसर घर और मंदिर में स्थापित शिवलिंग से जुड़े नियम अलग-अलग होते हैं। अगर आप घर में शिवलिंग स्थापित करने जा रहे हैं तो एक बात आपको अवश्य ध्यान रखनी चाहिये कि इसकी वेदी का मुख उत्तर दिशा की ओर ही हो.
घर में स्थापित शिवलिंग कभी भी बहुत बड़ा नहीं होना चाहिये। आप ज्यादा से ज्यादा 6 इंच का शिवलिंग घर के मंदिर में स्थापित कर सकते हैं जबकि मंदिर का शिवलिंग इससे ऊपर का हो सकता है।अगर आप शिवलिंग पर कोई द्रव्य या जलीय पदार्थ अर्पित कर रहे हैं तो आपको धारा बनाकर ऐसा करना चाहिये जबकि ठोस पदार्थों को दोनों हाथों से आप अर्पित कर सकते हैं। शिवलिंग पर कुछ भी अर्पित करने के बाद अंत में जल अर्पित जरूर करें। शिवलिंग पर भूलकर भी तामसिक चीजें अर्पित नहीं करनी चाहिए।